उत्तर प्रदेशराज्य

BJP किससे रही पीछे?

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। इसमें उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा ने जीत हासिल की है। पंजाब में किसी दल की दाल नहीं गली, वहां आम आदमी पार्टी आप का परचम लहराया है। इन राज्‍यों में सरकार गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस चुनाव में खास बात यह रही कि राजनीतिक दलों के वोटों की संख्‍या में बदलाव देखने को मिला है। इतना ही नहीं उनके वोट शेयर में भी अंतर देखने को मिला है। हालांकि, वोट शेयर पर आम मतदाताओं का ध्‍यान नहीं जाता है, जबकि यह चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन का एक खास बिंदु है।

यूपी में सपा का वोट शेयर बढ़ा

यूपी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर चुनाव हुए। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर विजय हासिल की है। समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली। वह दूसरे स्‍थान पर रही। यदि यूपी में वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को वर्ष 2017 के मुकाबले वोट शेयर में 1.63 फीसद का इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में भाजपा को 39.67 फीसद वोट शेयर मिला था, जो इस बार बढ़कर 41.29 फीसद हो गया। इस बार के चुनाव में भले ही भाजपा को वोट अधिक मिले हो, लेकिन वोट शेयर समाजवादी पार्टी का बढ़ा है। सपा के वोट शेयर में 10.25 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017 के चुनाव में सपा को 21.82 फीसद वोट शेयर मिला था। इस बार यह बढ़कर 32.06 फीसद हो गया। हार के बावजूद सपा के लिए यह संतोष का विषय हो सकता है। बसपा के वोट शेयर में ज्‍यादा कमी आई है। उसका वोट शेयर 9.35 फीसद गिरा, पार्टी के हिस्से 12.88 फीसद वोट शेयर आया है। राष्ट्रीय लोकदल के वोट शेयर में 1.07 फीसद का इजाफा हुआ है। उसको 2.85 फीसद वोट शेयर मिला है। कांग्रेस का वोट शेयर 3.91 फीसद गिरा है। इस बार 2.33 फीसद वोट शेयर मिला है।

Related Articles

Back to top button