उत्तर प्रदेशराज्य

ईंट की कीमतों में इजाफा?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भवन निर्माण करा रहे लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। जागरण ने बीते द‍िनों ईंटों के दाम बढ़ाए जाने को लेकर आशंका जाह‍िर की थी, जो सही साब‍ित हुई। आज से ईंट महंगी हो गई है। एक हजार ईंट वाला ट्रक अब नौ हजार का मिलेगा। पहले इसकी कीमत आठ हजार रुपये प्रति ट्रक थी। कारोबारियों का कहना है कि कोयला दोगुना महंगा हो चुका है। अब लागत निकलना मुश्किल हो रही है। यही नहीं डीजल की दरों में इजाफा होने से ईंट के परिवहन में भी अधिक लागत आ रही है। इससे कीमतों को बढ़ाया जाना मजबूरी है। ईंट की सभी कैटेगरी में बढ़ोत्तरी की गई है।  

प‍िछले द‍िनों हुई बारिश से लखनऊ में ही करीब तीन करोड़ कच्ची ईंट बर्बाद हो गई थी। पथाई काम दो से तीन बार हुआ।

नई कीमतों के रेट चस्पा कर दिए गए हैं भट्ठों पर : ईंटों की नई कीमतों के रेट राजधानी में संचालित भट्ठों पर चस्पा कर दिए गए हैं। इसमें नई अव्वल ईंट की कीमत नौ हजार रुपया प्रति ट्रक कर दी है।

बारिश में अकेले राजधानी के भट्ठोें में बर्बाद हुईं थीं तीन करोड़ कच्ची ईंट : कारोबारियों का कहना है कि बारिश से अकेले राजधानी में करीब तीन करोड़ कच्ची ईंट बर्बाद हो गई थी। पथाई काम दो से तीन बार हुआ। भट्ठे की फुंकाई रोकनी पड़ी थी। जनवरी में होने वाली फुंकाई का काम फरवरी के अंत तक शुरू हो पाया था। इसी का नतीजा नई ईंटों के रेट पर आ गया है।  

कोयला और डीजल का भाव हो चुका है करीब दोगुना : ब्रिक किल्न एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल बताते हैं कि काेयला और डीजल में तेजी बनी हुई है। कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। डीजल बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन पर भी लागत ज्यादा आ रही है।

  • लखनऊ जिले में भट्ठों की संख्या
  • भट्ठे कुल -200 भट्ठे
  • संचालित भट्ठे-150 से 175
  • ईंट –         कीमत पहले   -नई कीमत प्रति हजार ईंट
  • अव्वल       -8,000          -9,000
  • नंबर दो     -7,000          -8,000
  • पीली ईंट    -4,500         -5,000

Related Articles

Back to top button