उत्तर प्रदेशराज्य

दूसरे विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के इस बार के विधानसभा चुनाव में कई पुराने क्षत्रपों का सियासी किला ढह गया। इसके साथ ही कई सियासी समीकरण भी ध्वस्त हो गए। इस बीच लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना दल-एस की प्रमुख अनुप्रिया पटेल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का सियासी कद पूर्वांचल में बढ़ा है।

वाराणसी के ऐढ़े में जनसभा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर।

इन दोनों नेताओं ने पूर्वांचल में न सिर्फ अपने सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित कराने में मदद की। बल्कि, विधानसभा में अपने विधायकों की संख्या कांग्रेस और बसपा जैसी बड़ी पार्टियों भी ज्यादा करने में सफल रहे। इन दोनों ही नेताओं की चुनावी सफलता ने पूर्वांचल की सियासत में उनका कद बढ़ा दिया है।

वर्ष 2017 में भाजपा के साथी रहे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया। इसका परिणाम यह रहा कि पूर्वांचल में आजमगढ़ और गाजीपुर में भाजपा का खाता ही नहीं खुला। मऊ जिले में बड़ी मुश्किल से एक विधानसभा सीट पर कमल खिला और 3 सीट पर सपा-सुभासपा गठबंधन को सफलता मिली। जौनपुर में सपा-सुभासपा गठबंधन पांच और बलिया जिले में तीन विधानसभा सीट जीतने में सफल रहा। इसके साथ ही पिछली बार की तुलना में इस बार सुभासपा के विधायकों की संख्या चार से बढ़कर छह हो गई।

Related Articles

Back to top button