उत्तर प्रदेशराज्य

रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 16वां दिन है। रूसी सेना कीव के और करीब पहुंच गई है। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को रूसी के उस दावे पर बात होगी जिसमें रूस ने कहा है कि यूक्रेन की जमीन पर अमेरिकी सेना की जैविक गतिविधियां देखी गई हैं। उधर, रूस ने हर दिन सुबह 10 बजे अपनी ओर से मानवीय गलियारा बनाने की बात कही है, जिससे युद्ध में फंसे नागरिकों को निकाला जा सके या उन्हें मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके।

यूक्रेन में सेना नहीं भेजेगा अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यह समय युद्ध प्रभावितों को समर्थन देने और उनके प्रति एकजुटता दिखाने का है। वहीं यूक्रेन के शिक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूस ने उनके देश में 280 स्कूल-कॉलेज तबाह कर दिए हैं।

इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि रूस ने कभी युद्ध नहीं चाहा, यहां तक कि उन्होंने अभी चल रहे युद्ध को खत्म करने की मांग की। यूक्रेन और टर्की के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद लवरोव ने कहा कि वे कीव की सुरक्षा गारंटी पर बातचीत को तैयार हैं। उन्हों‌ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के बीच बैठक की संभावना से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि न्यूक्लियर युद्ध शुरू होगा।

कीव के और करीब पहुंची रूसी सेना
उधर, रूस ने यूक्रेन के चार बड़े शहरों को घेर लिया है और राजधानी कीव की सीमा के करीब तक पहुंच चुकी है। ताबड़तोड़ रूसी हमलों के बावजूद पूरब में खार्किव अभी यूक्रेन के पास है। वहीं उत्तर पूर्व में सूमी रूसी सैनिकों के घेरे में है, लेकिन मानवीय कारिडोर के जरिए यहां से हजारों लोग सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। इसके अलावा राजधानी कीव भी अभी यूक्रेन के पास है। कीव पर रूस की पैनी नजर है और शहर की सीमा पर चारों ओर से रूसी सैनिकों के वाहन देखे जा सकते हैं। पिछले दो दिनों में यूक्रेन के सुमी और कीव से 80 हजार लोगों को निकाल गया।

अमेरिका अपनी सेना यूक्रेन नहीं भेजेगा
अमेरिका ने कहा है कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिकी सेना को यू्क्रेन भेजने की उसकी कोई मंशा नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि हमारा यह आंकलन इस बात पर आधारित है कि किस तरह विश्व युद्ध को टाला जाए। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से रूस-यूक्रेन ​​​​युद्ध को लेकर बात की। इसमें रूस को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए लगातार बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव के महत्व को लेकर चर्चा हुई।
हर दिन मानवीय कॉरिडोर बनाएगा रूस
रूस ने घोषणा की है कि वह हर दिन सुबह 10 बजे से मानवीय कॉरिडोर ओपन करेगा। यह रूस की ओर से होगा। इसके लिए यूक्रेन सरकार की अनुमति नहीं ली गई है।

Related Articles

Back to top button