उत्तर प्रदेशराज्य

 56 जिले में फिर पहुंचा कोरोना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 163 नए कोरोना मरीज मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में सबसे ज्यादा 47 केस, लखनऊ में 24, वाराणसी में 14, गाजियाबाद में 13 नए केस मिले हैं। वहीं, 85 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 718 तक पहुंच गया। प्रदेश के अब 56 जिलों में कोरोना मरीज हैं। ठीक, एक दिन पहले प्रदेश के 44 जिलों में ही कोरोना के मरीज थे।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉजिटिव
यूपी में NCR के अलावा लखनऊ में भी संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई हैं। मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। फिलहाल, वह होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कृषि मंत्री में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। बावजूद इसके ऐहतियात बरती जा रही हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल को भी कलेक्ट करके जांच के लिए भेजा गया है।

6 दिन में मिले 808 केस, 97% होम आइसोलेशन में
यूपी में महज 6 दिन में कोविड के 808 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान एक्टिव केस की संख्या में 200% से ज्यादा वृद्धि हुई है। यानी, एक्टिव केस की संख्या 350 से बढ़कर 718 तक पहुंच गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि 97% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 718 में से 15 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी सभी का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button