उत्तर प्रदेशराज्य

एक लाख वोट से जीते

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार भाजपा की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। 
  • विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को एक लाख 62,691, सपा की सुभावती शुक्ला को 60,562, बसपा के शमसुद्दीन को 7833, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 7454, कांग्रेस की चेतना को 2731, आम आदमी पार्टी के विजय श्रीवास्तव को 810 वोट मिले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का अब लखनऊ में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। वह भाजपा कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित करेंगे। भाजपा तथा निषाद दल की प्रत्याशी केतकी सिंह ने बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा की केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी को हराया। 2017 में केतकी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर थीं। केतकी सिंह को 38,939 मत मिले। रामगोविंद चौधरी को 35,611 वोट मिले हैं। 
  • भाजपा ने गौतमबुद्धनगर में क्लीन स्वीप किया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने गौतमबुद्धनगर में क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने यहां की तीनों सीट पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा के नोएडा से प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकार्ड वोट से जीत दर्ज की है। गौतमबुद्धनगर के दादरी से भाजपा के तेजपाल नागर, जेवर से धीरेन्द्र ठाकुर तथा नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने जीत दर्ज की है। नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह ने सपा-रालोद गठबंधन के सुनील चौधरी, कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक और बसपा के कृपाराम शर्मा को टिकने ही नही दिया। पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह एक लाख 80 हजार वोट से जीते हैं। पंकज सिंह ने अजित पवार की एक लाख 65 हजार वोट से जीत के रिकार्ड को तोड़ा है। 2017 में भी इस सीट पर निर्वाचित हुए पंकज सिंह को कुल एक लाख 62 हजार 417 वोट मिले थे। सपा के सुनील चौधरी को 58 हजार 401 वोट मिले थे।
  • उत्तर प्रदेश प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सिद्धार्थनगर जिले की इटवा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय ने सिद्धार्थनगर की इटवा सीट पर योगी आदित्यनाथ सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को हराया है। माता

Related Articles

Back to top button