उत्तर प्रदेशराज्य

फर्जी डाॅॅक्टर लखनऊ में गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : इंदिरानगर पुलिस ने एक फर्जी डाॅॅक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित इंग्लैंड में फर्जीवाड़ा कर भारत लौटा था। आरोपित के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी मुकदमे दर्ज हैं। कृष्णानगर और इंदिरानगर थाने में भी आरोपित के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित के खिलाफ 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपित ने लोगों को पैथालाजी और आचार की फैक्ट्री डलवाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए थे।

      आरोपित के खिलाफ निवेशकों ने कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपित एजाज अहमद उर्फ कमर एजाज मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और यहां कल्याणपुर गुडंबा में रहता है। आरोपित के खिलाफ निवेशकों ने कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित एजाज ने पैथालाजी खुलवाने और पार्टनरशिप के नाम पर कई लोगों से 40-40 लाख रुपये लिए थे और भाग गया था। आरोपित ने अपना मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था, जिससे लोगों को झांसा दिया जा सके। एजाज ने पूछताछ में बताया कि उसने इग्लैंड और फ्रांस से मेडिकल डिप्लोमा का कोर्स किया था। पूर्व में उसे इंग्लैंड पुलिस ने जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।

Related Articles

Back to top button