उत्तर प्रदेशराज्य

गाड़ी छोड़कर खिसक गया जेई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्वीट पर गड़बड़ी की आशंका को देखते अयोध्‍या और सुलतानपुर में काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए। सुलतानपुर में मंगलवार की रात मतगणना केंद्र अमहट मंडी के मुख्य गेट पर पहुंच गए। इस दौरान गेट नंबर दो से एक बोलेरो जाती दिखाई दी तो सपाई उधर की तरफ दौड़ पड़े। बात बिगड़ न जाए इस कारण बोलेरो सवार अवर अभियंता खिसक गया।

 ईवीएम की निगरानी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर बड़ी संख्या में सपाई मंगलवार की रात मतगणना स्‍थलों पर एकत्र हो गए।

सूचना सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुलतानपुर सीट से सपा प्रत्याशी अनूप संडा व सदर सीट के अरुण वर्मा व पदाधिकारियों को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी भी पहुंचे। सपाई अंदर जाने वाली बोलेरो के बारे में जानकारी पाने की जिद करने लगे।अधिकारियों ने अंदर जाकर देखा तो बोलेरो खड़ी थी, उस पर कोई भी मौजूद नहीं था। बाद में पता चला कि पीडब्ल्यूडी का जेई काउंटिंग के लिए बल्ली लगवाने पहुंचा था, जो डर के मारे खिसक गया। सपाइयों ने कहा कि इस तरह कोई अंदर नही जा सकता है। अधिकारियों को यह बात माननी पड़ी और आश्वासन दिया की प्रत्याशियों या मौजूद उनके कार्यकर्ताओं के सहमत हुए बिना किसी को भीतर जाने नहीं दिया जाएगा। इस बात पर सपाई मान गए और अधिकांश लोग घर चले गए। रखवाली के लिए अभी भी दोनों गेट पर लोग मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button