उत्तर प्रदेशराज्य

सरोजनीनगर सीट पर सबसे देर में आएगा फैसला

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पुलिस अधिकारी से नेतागिरी में आए राजेश्वर सिंह चुनाव जीते या नहीं यह जानने के लिए दस मार्च को दोपहर तक इंतजार करना होगा। लखनऊ की नौ में से सरोजनीनगर विधानसभा में सबसे अधिक देर तक मतगणना चलेगी। यहां 44 राउंड मतगणना होगा जिससे परिणाम भी सबसे देर में सामने आएगा।

 प‍िछली बार लखनऊ व‍िधानसभा की नौ में से आठ सीटों पर कमल खिला था। इस बार ऊंट क‍िस करवट बैठेगा इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

लखनऊ की नौ में से आठ सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा का कमल खिला था। इस बार उसी तरह का प्रदर्शन दोहराएगा या नहीं इसके लिए सबको बेसब्री से इंतजार है। सरोजनीनगर विधानसभा में करीब साढें पांच लाख वोटर हैं जो लखनऊ की किसी भी विधानसभा से अधिक हैं। यही वजह है कि यहां का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना है। यहां पर राजेश्वर के सामने समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्र की चुनौती है। दरअसल चुनाव से पहले ही यह सीट चर्चा में थी। भाजपा ने यहां से मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा था।

Related Articles

Back to top button