उत्तर प्रदेशराज्य

छोटे दिल वाले नहीं संभाल सकते इतना बड़ा उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :  तथ्यात्मक रूप से कार्यकर्ताओं को समझाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को भी यह अहसास दिलाने का मूलमंत्र दिया है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दिल्ली से ही वर्चुअल उद्घाटन करते हुए उन्होंने मिशन-2022 के लिए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का तरकश तथ्यों से सजाया। कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस शासनकाल की खामियां भी गिनाईं। वहीं, बिना किसी का नाम लिए भाजपा की वैक्सीन वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा कि इतने छोटे दिल वाले इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कैसे संभाल सकते हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक-राजनीतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कि यह प्रदेश आज विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का न पता हो तो फायदे का अहसास भी नहीं होता। कार्यकर्ताओं को यह समझना और जनता को समझाना होगा कि कैसे यूपी तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में फंसा था। जाति-धर्म के आधार पर सत्ता का दुरुपयोग किसी एक समाज को फायदा पहुंचाया जाता था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में बंपर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सपा-बसपा को सिरे से नकारकर जनता ने हमें काम करने का संदेश दिया है। हमें जिम्मेदारी समझते हुए पूरी ताकत से जुटना होगा।

Related Articles

Back to top button