उत्तर प्रदेशराज्य

एक्जिट पोल पर बोलीं

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम भले ही दस मार्च को आने हैं, लेकिन सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद सभी दलों में खलबली मची है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक्जिट पोल को लेकर जरा सा भी असहज नहीं हैं।

लखनऊ में कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मार्च का नेतृत्व करने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर एक्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले पहले से लेकर सातवें चरण तक लड़े। हम जितनी मेहनत कर सकते थे लड़े। अब तो हम इंतजार करेंगे और इसके परिणाम भी देखेंगे। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है। आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।  

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि उनका गठबंधन 300 से ज्यादा सीटे जीतेगा और फिर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।

Related Articles

Back to top button