उत्तर प्रदेशराज्य

सट्टा बाजार की पहली पसंद भाजपा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव कई रिकार्ड तथा मिथक तोड़ने की ओर है। इसके परिणाम भले ही दस मार्च को आएंगे, लेकिन सोमवार को एक्जिट पोल ने काफी कुछ बयां कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही आए एक्जिट पोल से आभास होने लगा है कि उत्तर प्रदेश की जनता करीब तीन दशक पुरानी राजनीतिक परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने को तैयार है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में लगातार तीसरी बार विपक्षी खेमे में नया प्रयोग हुआ। यहां पर कोविड से लेकर किसान आंदोलन तक उत्तर प्रदेश को राजनीतिक अखाड़ा भी बनाया गया। सात चरणों के बाद जारी हुए एक्जिट पोल की मानें तो विपक्षी दांव नहीं चल पाया। इसमें सभी सर्वे एजेंसियां भाजपा को बहुमत दे रही हैं। औसतन भाजपा को 403 में से 250 के आसपास सीटें दी गईं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा के 300 पार के दावे को सही होता दिखाया है। फिलहाल हर तरह से यह जीत बहुत बड़ी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अरसे से कोई सरकार दोबारा नहीं जीती है।अगर एक्जिट पोल सही रहे तो उत्तर प्रदेश में भले ही समाजवादी पार्टी की कुछ सीटें बढ़ी हैं, लेकिन 403 सीट पर लड़ी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी को बड़ी निराशा हाथ लग सकती है।

उ त्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद अब चुनावी नतीजों को लेकर सट्टा बाजार सातवें आसमान पर है। सटोरियों की पहली पसंद भाजपा है और दूसरे नंबर पर आंकी जा रही सपा पर दांव लगाने वालों को जीत का अधिक भाव मिल रहा है। यानी कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का भाव। स

Related Articles

Back to top button