उत्तर प्रदेशराज्य

आज 11 फ्लाइट्स से लौटेंगे 2200 भारतीय

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत शनिवार को 11 फ्लाइट्स आएंगी। इनमें 2,200 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इन फ्लाइट्स में से 10 दिल्ली में और एक मुंबई में उतरेगी। सुबह 8 बजे तक वायुसेना के तीन C-17 कार्गो विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। रोमानिया के सुसिआवा से 229 भारतीयों को लेकर इंडिगो का एक विमान भी सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचा था।

आज 11 फ्लाइट्स से लौटेंगे 2200 भारतीय

स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर
उधर यूक्रेन में अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत लौट रहे स्टूडेंट्स के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने बड़ी राहत दे दी। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) पास करने वालों को देश में इंटर्नशिप के लिए फीस नहीं देनी होगी। कमीशन के उपसचिव शंभु शरण कुमार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। साथ ही विदेश से पढ़कर आने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप की 7.5% सीटें तय की गई हैं।

अब 18 नवंबर 2021 से पहले विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्टूडेंट्स को भारत में आकर एक साल की इंटर्नशिप करनी होगी। अब तक केवल दिल्ली में इंटर्नशिप फीस नहीं देनी पड़ती थी।

Related Articles

Back to top button