उत्तर प्रदेशराज्य

सपा का दावा ,छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि विधानसभा के छह चरणों के मतदान के बाद सपा गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है। किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने सपा और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। प्रदेश में अब समाजवादी गठबंधन की भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपाई समझ गए है कि अब उनके अच्छे दिन जाने वाले है और जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं।

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण मतदान गुरुवार को हो गया। 

सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा अपनी हार को नजदीक देखकर भाजपा नेतृत्व अब दबंगों और स्वामिभक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मतदान में धांधली करने में लग गया है। इसके लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को ये शिकायतें लिखित पत्र से की गई हैं। कई जिलों के बूथों पर ईवीएम में खराबी की बड़ें पैमाने पर शिकायतें मिली हैं। मतदाता परेशान होते रहे, कई स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। चुनाव आयोग से इनका संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button