उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में मौसम का हाल

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने 10 मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ ही दिन भर धूप खिली रही। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते तापमान में बदलाव कायम है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह तक तापमान में हल्का चढ़ाव रहेगा। अगले दस दिनों तक अभी बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

 उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि 15 मार्च के बाद सूबे में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी गई है। 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस वहीं, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 31.1 डिग्री, खेरी में 30.2 डिग्री, कानपुर और वाराणसी में 30.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान फैजाबाद में 9.5 डिग्री, फुर्सतगंज में 9.6 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के वक्‍त हल्‍का कोहरा भी नजर आया। लेकिन, धूप निकलने के बाद इसका असर बिल्कुल खत्म हो गया। दोपहर बाद हल्की गर्मी का एहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च के बाद यूपी अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ेगा। 

Related Articles

Back to top button