राजनीति

अम्बेडकरनगर में उप मुख्यमंत्री

स्वतंत्रदेश लखनऊ:विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे। सबसे पहले वह कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के महरुआ बाजार पहुंचे। सुलतानपुर जनपद की सीमा पर स्थित इस बाजार से उप मुख्यमंत्री का काफिला डां संतोष सिंह के आवास पर पहुंचा। यहां फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता व जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ने से यातायात थमा रहा।

गूजे जय श्री राम के नारे

रोड शो देखने को लोग अपने घरों की छतों और बालकनी में आ गए। सड़क पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ बड़ा चुनावी संदेश दे रही थी। उन्होंने भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के उम्मीदवार अवधेश द्विवेदी की जीत के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। यहां से उनका काफिला पहितीपुर बाजार से श्रवण क्षेत्र होते हुए शिवबाबा पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से मिझौड़ा, सेनपुर, चनहा चौराहा होते हुए वह भीटी पहुंचे। यहां भी लोगों ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button