उत्तर प्रदेशराज्य

बिना बताए गायब होने वाले कर्मचारियों परकार्रवाई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बगैर बताए गायब हो गए। न ड्यूटी रिसीव की और न ही अफसरों को कोई प्रार्थना पत्र दिया। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने संबंधित कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को उनके वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब किया है।

 लोकतंत्र के उत्सव में 201 कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बगैर बताए गायब हो गए।

जनपद में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव था। जिसको शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने 7051 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इनमें से 6404 कार्मिकों की पोलिंग पार्टियां बनाईं थीं जबकि, अन्य कर्मचारियों की रिजर्व में ड्यूटी लगाई थी। गत 13 फरवरी को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य किया गया था। 6404 मतदान कार्मिकों में से 201 अनुपस्थित हो गए थे। किसी ने कोई प्रार्थना पत्र ड्यूटी कटवाने के लिए नहीं दिया था।न ही मंडी समिति पहुंचे थे। अफसरों ने उनकी जगह रिजर्व में लगे कार्मिकों को लगाकर पाेलिंग पार्टियों को रवाना किया था। चुनाव शांति से संपन्न होने के बाद अफसर बगैर बताए ड्यूटी से नदारद रहने वाले कार्मिकों को लेकर गंभीर हो गए हैं। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य से बचने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश विभागाध्यक्षों को जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button