उत्तर प्रदेशराज्य

प्रचार खत्म,पहली बार नही शामिल हुए दिग्गज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:चौथे चरण के मतदान के लिए इलेक्शन कैंपेन सोमवार शाम को ही खत्म हो गया है, इसी के साथ इस बार के प्रचार अभियान में कई बातें अभूतपूर्व रुप से दर्ज हो गई। कई ऐसे सियासी दिग्गज रहे जो अलग-अलग कारणों से प्रचार अभियान से दूरी बनाए रहे खास बात यह है कि चाहे सत्ता दल भाजपा रहा हो तो या फिर विपक्षी दलों के नेता रहे हो दूरी प्रचार अभियान से दूरी बनाने वालों की कमी नहीं दिखी।

पीएम की नही हुई रैली, मुलायम सिंह और राहुल गांधी भी रहे प्रचार से दूर

इनमें अटल, कल्याण और टंडन समेत दिवंगत नेता तो शामिल ही रहे पर मुलायम सिंह यादव और राहुल गांधी जैसे अपनी-अपनी पार्टियों के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लखनऊ के प्रचार अभियान से गायब दिखे। एक बात और अहम रही इस बार के प्रचार अभियान में सिनेस्टार व सेलिब्रिटी भी इस बार कंपैन से दूरी बनाएं रखा। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी ने उन्नाव की रैली से भी लखनऊ के मतदाताओं को संबोधित किया और राजधानी आना मुनासिब नही समझा।

कोरोना की तीसरी लहर के चलते इस बार का चुनाव प्रचार अभियान शुरु होने से पहले ही पाबंदियों के घेरे में आ गया। चुनाव आयोग ने पहले रैलियों व रोड शो में रोक लगाया तो शुरुआती चरण के बाद कुछ रियायत भी दी गई। वर्चुअल मोड़ पर अभियान की शुरुआत हुई।हालांकि चौथे चरण के मतदान तक लखनऊ में परिस्थितियां सामान्य होती दिखी इसी के साथ चुनावी रैली की संख्या भी बढ़ी। बड़ी रैलियों के लिए इस बार लखनऊ में माहौल बनता नही दिखा।राजधानी में प्रचार अभियान की कमान बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही संभाली। हालांकि इस दौरान अभियान को गति देने गृहमंत्री अमित शाह व लखनऊ सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सक्रियता से जुटे दिखे। दोनों ने ही कई अहम चुनावी सभाएं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रचार अभियान में यहां समय दिया। मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रदेश के प्रभारी होने के नाते यहां डटे रहे पर कई धुरंधर ऐसे भी रहे जिन्होंने लखनऊ से दूरी ही बनाकर रखी। खुद पीएम मोदी ने इस बार लखनऊ के रुख नही किया। उन्नाव के पुरवा से वे लखनऊ को साधने का प्रयास करते दिखे।

Related Articles

Back to top button