उत्तर प्रदेशराज्य

हल्दी रस्म के लिए कुएं में गिरने से मौते

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कुशीनगर में बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ। यहां हल्दी रस्म के दौरान करीब 30 महिलाएं-लड़कियां कुएं में गिर गईं। इनमें से 9 बच्चियों समेत 11 को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल है। कुएं में अभी और लोगों के फंसे होने की सूचना है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कत आ रही है। अभी कितने लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इसकी सूचना नहीं मिल पाई है।

9 बच्चियां भी शामिल, हल्दी रस्म के लिए कुएं पर पूजा कर रही थीं

यह पूरा मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के यहां शादी समारोह के तहत मटिकोड (हल्दी रस्म) का कार्यक्रम था। रात 10 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास खड़ी थीं। कुएं को लोहे की जाली से ढका गया था। तभी लोहे की जाली टूट गई। कुएं के पास खड़ीं करीब 30 महिलाएं एक साथ कुएं में गिर गईं। सभी कुएं के पानी में डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। राहत बचाव का काम तेज किया गया। 9 बच्चियों और 2 महिलाओं को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button