उत्तर प्रदेशराज्य

फ्रंटलाइन वर्कर्स का होगा पांच फरवरी को टीकाकरण

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण भी शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर के बाद अब फ्रंट लाइन वर्कर को भी सुरक्षा की डोज मिलेगी। रविवार को स्वास्थ्य अफसरों की बैठक हुई। सोमवार को माइक्रोप्लान फाइनल होने की उम्मीद है।

माइक्रोप्लान पर जल्द लगेगी मुहर छूटे लाभार्थियों का अलग तय होगा शेड्यूल। चार व पांच फरवरी को टीकाकरण होगा।

डिस्ट्रिक्ट इम्युनाइजेशन ऑफीसर डॉ. एमके सिंह के मुताबिक चार व पांच फरवरी को टीकाकरण होगा। इसमें चार फरवरी को सिर्फ हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगेगी। इस दिन बूथों की संख्या 120 के करीब होगी। वहीं पांच फरवरी को हेल्थ वर्कर के अलावा दूसरे चरण में शामिल फ्रंट लाइन वर्कर भी होंगे। करीब10 फीसद फ्रंटलाइन वर्करों का शामिल किया जाएगा। शहर में 53 हजार के करीब फ्रंटलाइन वर्कर हैं। हर बूथ पर 125 लोगों को वैक्सीन लगेगी। वहीं सूची में शामिल लाभार्थियों के गायब होने पर दूसरे को शामिल किया जाएगा।

54,425 पंजीकृत हैं हेल्थ वर्कर: जिले में 54,425 हेल्थ वर्कर पंजीकृत हैं। 16 जनवरी से हेल्थ वर्करों का टीकाकरण शुरू किया गया। पहले दिन 12 अस्पतालों में 12 बूथ पर टीका लगाया गया। वहीं 22 जनवरी को 35 अस्पतालों के 85 बूथ पर टीका लगाया गया।

Related Articles

Back to top button