पीयूष गोयल – मजाक उड़ाने वालों को सबक सिखाएगी जनता
स्वतंत्रदेश,लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कंग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी और बिहार के लोगों का मजाक उड़ाने व पंजाब से भगाने की कोशिश करने वालों को विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के भीषण दौर में कांग्रेस नेता मुंबई से लोगों को भगा रहे थे। वहीं पीएम मोदी व सीएम योगी ने सभी का आगे बढ़कर स्वागत किया, उनका जीवन व जीविका चलाई। वहीं, पीयूष गोयल ने यह भी आरोप लगया कि एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में करहल सीट से उतारने के बाद से अखिलेश यादव परेशान हैं। इसीलिए उन पर हमला किया गया।
![](https://swatantradesh.com/wp-content/uploads/2022/02/download-2022-02-16T175253.064.jpg)
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल है, जिसमें वह यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने यूपी और बिहार वालों को वापस भेजने की दलील दे रहे हैं। पत्रकारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस शुरू से यूपी के लोगों का मजाक उड़ाती रही है। केंद्रीय मंत्री ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले व दूसरे चरण से जो संकेत मिले हैं उसमें भाजपा 2017 की तरह 300 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा ने एक बार फिर अपनी हकीकत दिखाई। मुझे लगता है कि एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में करहल सीट से उतारने के बाद से अखिलेश यादव परेशान हैं। गोयल ने आरोप लगाया कि एसपी सिंह बघेल पर हमला किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने आगे कहा कि 2017 से पहले यूपी ने जो माफिया राज और आपराधिक गतिविधियों को देखा। उससे डर का माहौल पैदा हो गया।