उत्तर प्रदेशराज्य

गाड़ी का अंतिम नंबर 0 या 1 है तो अब अनिवार्य

स्वतंत्रदेश,लखनऊ। वाहनों के अंतिम नंबर 0 और 1 अंक वाले निजी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एसएचआरपी) लगवाये जाने का मौका मंगलवार से खत्म हो रहा है। इसके बाद जिन वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगी होगी उन वाहनों का चालान किया जाएगा। यह अंतिम मौका है।

HSRP दिसंबर और फिर 15 नवंबर 2022 तक सभी वाहनों में एचएसआरपी लगवाया जाना अनिवार्य किया गया था। 

दिसंबर और फिर 15 नवंबर 2022 तक सभी वाहनों में एचएसआरपी लगवाया जाना अनिवार्य किया गया था। दिक्कतों को देखते हुए अंतिम बार तिथियों में बदलाव करते हुए 15 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2023 तक सभी निजी वाहनों में सुरक्षा नंबर प्लेट लगवाए जाने की तारीख तय की गई थी। अंतिम नंबर 0 और 1 वाले वाहनों की तारीख आज से समाप्त हो रही है।बता दें कि पहली अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों में इस सुरक्षा प्लेट को लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। वाहनों के अंतिम नंबर 0 से लेकर 9 अंक तक की तारीखों में बदलाव किया गया है।

सूबे में पंजीकृत निजी दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए जारी की गई नई तिथियां 

  • 15 फरवरी 2022 तक -प्रदेश के सभी जिलों में पंजीकृत निजी वाहन जिनके नंबर के अंत में 0 और 1 है।
  • 15 मई 2022 तक -पंजीकृत वाहन जिनके नंबर के अंत में 2 और 3 है।
  • 15 अगस्त 2022 तक- पंजीकृत वाहन जिनके अंतिम नंबर के अंत में 4 और 5 है।
  • 15 नवंबर 2022 तक-पंजीकृत वाहन जिनके नंबर के अंत में 6 और 7 है।
  • 15 फरवरी 2023 तक- पंजीकृत वाहन जिनके नंबर के अंत में 8 और 9 है।

उन निजी वाहन स्वामियों के जिनके गाड़ियों का अंतिम पंजीयन नंबर 0 और 1 है उन्हें 15 फरवरी 2022 तक का मौका दिया गया था। कई बार तिथियों को बढ़ाया जा चुका है। अब निर्धारित तारीख के अनुसार वाहन स्वामी गाड़ियों में एचएसआरपी हर हाल में लगवा लें नहीं ताे कार्रवाई होगी और बड़ा जुर्माना लगेगा।

Related Articles

Back to top button