चुनाव के बीच भी दल-बदल जारी
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, लेकिन भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं की सदस्यता का सिलसिला जारी है आज लखनऊ में अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर की पुत्रवधू डॉ प्रियंका कौशल और बहुजन समाज पार्टी के देवरिया पथरदेवा से प्रत्याशी रहे सुनील राव सहित विभिन्न दलों के दर्जनों नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लहर दो चरणों में नजर आई है। आगे भी भाजपा 300 से भी अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
दो चरणों के चुनाव में भाजपा की लहर देख जुड़ रहे है लोग
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दोनों चरणों में एकरफा वोटिंग बीजेपी को हुई है। सपा वालों का पसीना छूट गया है। बीजेपी का कार्यकर्ता उत्साहित है। कार्यकर्ता रात दिन बूथ जिता के चुनाव जीतने के अभियान में जुटा है। सपा की सूची में ना पाल मिलता ना लोधी मिलता है। सिर्फ सपा की सूची में एक कुनबा मिलता है। बैकवर्ड की किसी भी जाति का सपा में कोई स्थान नहीं मिला।