ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ मैदान में …..
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को 47 प्रत्यिाशियों वाली एक सूची जारी की है। इसमें सातवें चरण के मतदान क्षेत्र वाले प्रत्याशी हैं। बहुजन समाज पार्टी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ शिवपाल सिंह यादव की बेहद करीबी शादाब फातिमा को मैदान में उतारा है।

बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को जो सूची जारी की है उसमें सातवें चरण के प्रत्याशियों ने नाम हैं। 47 प्रत्याशियों की इस सूची में गाजीपुर, मऊ, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़ तथा जौनपुर के प्रत्याशी हैं। बहुजन समाज पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर की बड़ी घेराबंदी की है। पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव की खाास मानी जाने वाली पूर्व मंत्री शादाब फातिमा को गाजीपुर के जहूराबाद से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने यहां से कालीचरण राजभर को मैदान में उतारा है। शादाब फातिमा पहले समाजवादी पार्टी से विधायक थीं, जबकि कालीचरण राजभर बसपा ने विधायक थे।