उत्तर प्रदेशराज्य

21 अगस्त को CM योगी करेंगे अनावरण

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में योगी सरकार ने लोधी जाति का वोट बैंक साधने के लिए बड़ी रणनीति तैयार की है। सरकार स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर 21 अगस्त को बड़े कार्यक्रम करेगी। साथ ही सीएम योगी उनकी प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। लखनऊ के कैंसर इंस्टिट्यूट में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली प्रतिमा लगाई गई है।

21 अगस्त को लखनऊ के PGI में कल्याण सिंह ने ली थी अंतिम सांस।

लखनऊ में चक गंजरिया के कैंसर संस्थान का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखा गया है। इसी संस्थान में उनकी 9 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। यह करीब 30 लाख रुपए की लागत से बनी कांस्य की प्रतिमा है। कहा जा रहा है कि कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के नायक हैं। इसके अलावा UP में 8% लोधी वोटर हैं, जो 25 जिलों की 80 विधानसभा सीटों पर असर डालते हैं।

प्रतिमा लगाकर ‘राजनीति के सिंह’ का सम्मान करेगी योगी सरकार
गांव के मामूली शिक्षक से ‘राजनीति का सिंह’ बनने वाले कल्याण सिंह को पद्म-विभूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया था। वह यूपी के मुख्यमंत्री रहने के अलावा राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। ऐसे अगले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश के लोधी समाज को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कहा जा रहा है कि पार्टी ने कल्याण सिंह के जरिए एक बड़ा मैसेज देना चाहती है।

कल्याण सिंह को भी OBC का चेहरा माना जाता रहा है। खासतौर से वह OBC से जुड़ी लोधी बिरादरी से आते हैं। इसी समाज के बीएल बर्मा को केंद्र में मंत्री भी बनाया गया है। यूपी में आबादी के हिसाब से लोधी वोट बैंक लगभग 8% है। यह यादव समाज के बाद दूसरे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button