उत्तर प्रदेशराज्य

20 घंटे तक हुई बारिश ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश ,लखनऊमिचौंग तूफान का असर राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देखने को मिला। यहां सोमवार को रिकॉर्ड बारिश हुई। आने वाले एक-दो दिनों में बारिश का असर बना रह सकता है। चक्रवातीय दबाव के चलते राजधानी में रविवार देर रात करीब ढाई बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला 20 घंटे तक चला। इस दौरान हुई 17 मिमी बारिश ने दिसंबर में पानी गिरने का बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड बनाया और बीते सालों में पांचवीं सबसे गर्म रात रही। दिन और रात के पारे का अंतर घटकर दो डिग्री के आसपास रह गया। दिन का पारा 19 और रात का 17 डिग्री रहा। बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर दिखा। आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से मौसम खुलने के आसार हैं।

सोमवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो तेज बारिश जारी थी। सुबह दस बजे के आसपास मौसम साफ हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर बारिश होने लगी जो रात नौ बजे तक जारी रही। शाम तक रिकॉर्ड हुई 17 मिमी बारिश बीते 12 वर्षों में दिसंबर में सर्वाधिक रही। वर्ष 2022 में तो एक मिमी से कम बारिश हुई थी। 2014, 2015 और 2019 में क्रमशः 13.4, 14.3 और 16 मिमी बारिश हुई थी। 2011-12-16 और 2020 में बारिश हुई ही नहीं थी। अन्य वर्षों में 10 मिमी से कम रही।

Related Articles

Back to top button