उत्तर प्रदेशराज्य

फर्रुखाबाद के सांसद का योगी को पत्र

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के पहले कार्यकाल में इलाहाबाद तथा फैजाबाद जिले का नाम बदले जाने के बाद अब अन्य जिलों का भी नाम बदलने की मांग उठने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत के बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद फर्रुखाबाद के सांसद ने जिले का नाम बदलने की मांग को जोर से उठाया है। उन्होंने तो मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र भेजकर जिले का नाम बदलने को लेकर कई तर्क भी दिए हैं।

 लोकसभा सदस्य मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर करने की मांग की है। 

फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी के मुकेश राजपूत लोकसभा सदस्य हैं। सांसद के रूप में उनका भी यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। लोकसभा सदस्य मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर करने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस क्षेत्र का प्राचीन काल से ही काफी महत्व है। पहले यह पूरा क्षेत्र ही पांचाल के नाम से ही प्रचलित था। यह शहर तो पांचाल की राजधानी था। इतना ही नहीं, फर्रुखाबाद तो बौद्ध और जैन धर्म का भी बड़ा केन्द्र रहा है। यहां पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्रृषभ देव ने अपना पहला उपदेश दिया था। मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर या फिर अपराकशी रखने का सुझाव भी दिया है।

Related Articles

Back to top button