उत्तर प्रदेशराज्य

हिजाब विवाद पर प्रियंका बोलीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में वोटिंग से एक दिन पहले प्रियंका ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ हैशटैग के साथ लिखा है कि महिलाओं को उनका पहनावा तय करने का अधिकार संविधान में मिला है। इसे लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। प्रियंका ने ट्वीट किया- संविधान महिलाओं को उनका पहनावा तय करने का अधिकार देता है। वे जो चाहें वह पहन सकती हैं। फिर वो बिकिनी हो या घूंघट, जीन्स हो या हिजाब। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद कीजिए।

प्रियंका ने कहा कि भारतीय संविधान इसकी गारंटी देता है कि महिलाएं कोई भी कपड़े पहनें यह उनका अधिकार है

प्रियंका ने कहा कि भारतीय संविधान इसकी गारंटी देता है कि महिलाएं कोई भी कपड़े पहनें यह उनका अधिकार है। प्रियंका गांधी ने कहा चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की जोड़ी हो या हिजाब यह तय करना एक महिला का अधिकार है।

जनवरी में शुरू हुआ था हिजाब को लेकर विवाद

कर्नाटक में हिजाब विवाद जनवरी में शुरू हुआ था। सरकारी पीयू कॉलेज में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर क्लास में बैठने से रोक दिया गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया था। इसके बाद कुछ लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। लड़कियों का तर्क है कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है।

हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई

कर्नाटक हाईकोर्ट में मंगलवार को हिजाब मामले में मुस्लिम छात्राओं की 4 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने कहा कि हम कारणों और कानून के मुताबिक चलेंगे, किसी के जुनून या भावनाओं से नहीं। जो संविधान कहेगा, हम वही करेंगे। संविधान ही हमारे लिए भगवदगीता है। कोर्ट बुधवार को एक बार फिर ढाई बजे मामले पर सुनवाई करेगा।

Related Articles

Back to top button