उत्तर प्रदेशराज्य

डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:तीसरे चरण के चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचलें तेज हो चली हैं। स्टार प्रचारक मैदान में आकर प्रबुद्ध वर्गों के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बिधूना विधान सभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया था। जहां मुख्य अतिथि बतौर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा द्वारा संबोधित किया जाना था। हेलीकाप्टर से आगमन व प्रस्थान का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। लेकिन, उड़ान के दौरान कानपुर देहात व औरैया सीमा के बीच हेलीकाप्टर तकरीबन 30 मिनट तक बादलों में घिर गया और दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा। किसी तरह से लखनऊ वापसी हो सकी। इस बात की जानकारी होते हुए भाजपाइयों में खलबली मच गई। मंच को संभालने का कार्य प्रमोद गुप्ता एलएस द्वारा किया गया।

करीब आधा घंटा हेलीकाप्टर बादलों में मंडराता रहा। जिसके बाद दौरा रद कर उन्हें वापस लखनऊ जाना पड़ा।

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बिधूना विधान सभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया था। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का करीब सवा घंटे संबोधन था। यहां से उन्हें इटावा में आयोजित कार्यक्रम भी शामिल होना था। रामलीला मैदान में ही हेलीपैड बनाया गया था। जहां हेलीकाप्टर उतरना था। सुबह 10.35 बजे आगमन था व कार्यक्रम स्थल पर पूर्वाह्न 11.30 बजे डा. दिनेश शर्मा को शामिल होना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। उनका काफी देर तक इंतजार किया गया। इस बीच सूचना मिली कि कानपुर देहात व औरैया के बीच बादलों में हेलीकाप्टर फंसा है। करीब 30 मिनट तक इधर से उधर मंडराता रहा। इस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त होने से भी बचा।

Related Articles

Back to top button