उत्तर प्रदेशराज्य

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:शीतलहर के चलते गुरुवार काे भी लोगों को भीषण ठंड से राहत नहीं मिल सकी। राजधानी में सुबह अलग अगल क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से गलन रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तेज हवाओं से मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा हल्का व मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है।

यूपी में मौसम ने अचानक मिजाज बदला। सुबह से तेज हवा ने सर्दी बढ़ा दी। 

गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सबसे कम तापमान इटावा में 5.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान झांसी में 28.9 डिग्री सेल्सियस और चुर्क में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को गरज और चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी है। साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही हल्का कोहरा भी सुबह के समय देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी, हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दिन के समय मौसम में गलन के साथ ठिठुरन महसूस की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button