उत्तर प्रदेशराज्य

नरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा ,निर्दल चुनाव लड़ेंगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:फर्रुखाबाद में सपा ने पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव को इस बार टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को अमृतपुर से सपा का प्रत्याशी घोषित किया है। इसी को लेकर फतेहगढ़ स्थित राजेंद्र नगर में पूर्व राज्यमंत्री के आवास पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकत्र हुए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। इसी को लेकर सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने पूर्व राज्यमंत्री को नोटिस दिया है और 2 दिन में नोटिस का जवाब देने की बात कही है।

2017 चुनाव में हार गए थे पूर्व राज्यमंत्री

पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव लंबे समय तक सपा के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे हैं। वह अमृतपुर और भोजपुर विधानसभा से 6 बार विधायक बने हैं। 2017 के चुनाव में सुशील शाक्य से अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री को मात खानी पड़ी थी। सपा का विरोधी गुट पूर्व राज्यमंत्री पर हावी था। इसी के चलते पूर्व राज्यमंत्री का अमृतपुर से टिकट काट दिया गया और डॉ. जितेंद्र यादव को वहां से प्रत्याशी सपा ने बनाया।

समर्थकों के कहने पर पूर्व राज्यमंत्री ने अमृतपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जबकि कायमगंज विधानसभा से समर्थकों के कहने पर पुत्र वधू को लड़ाने की बात कही। इसी को लेकर सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने पूर्व राज्यमंत्री को नोटिस देकर 2 दिन में जवाब मांगा है।

लोकसभा चुनाव में बेटा सपा प्रत्याशी का कर चुका है विरोध

जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने बताया, अगर राज्यमंत्री ने 2 दिन में जवाब नहीं दिया तो कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री का बेटा सचिन यादव लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान रामेश्वर सिंह यादव को जिले में हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button