उत्तर प्रदेशराज्य

ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को …

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी के ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा। उनके साथ पांच अन्य पुलिस अफसरों को भी उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 26 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन सभी को नई दिल्ली में सम्मानित करेंगे।

ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

झांसी के असिस्टेंट रेडियो अधिकारी सुशील पांडेय, ADG फायर रहे विजय प्रकाश, देवरिया के SP/DIG श्रीपति मिश्रा, कानपुर कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र मिश्रा, अयोध्या के असिस्टेंट रेडियो अधिकारी मिश्रीलाल शुक्ला को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा प्रदेश के 72 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सराहनीय सेवा मेडल दिया जाएगा। इनमें आगरा के आईजी नचिकेता झा, ACP विजिलेंस डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य और फतेहपुर के एडिशनल SP राजेश कुमार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button