उत्तर प्रदेशलखनऊ

चंद्रशेखर गोरखपुर से योगी के खिलाफ लड़ेंगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ताल ठोंक दी है। उन्होंने गुरुवार को ऐलान किया कि वे गोरखपुर की उसी सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से योगी को BJP ने उतारा है। चंद्रशेखर पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। इससे पहले वे सपा के साथ अपनी आजाद समाज पार्टी का गठबंधन चाहते थे, लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बनी तो प्रदेश की सभी 403 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया है।

भीम आर्मी के मुखिया चंद्र शेखर का बड़ा ऐलान।

वहीं, ग्रेटर नोएडा में जेवर विधानसभा पर आरएलडी समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना मैदान से पीछे गए हैं। वजह बताई गई है कि वह कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। इस वजह से उन्होंने नामांकन करने के बाद भी अपना नाम वापस ले लिया।

वैसे, बता दें कि चंद्रशेखर आजाद कल ही गोरखपुर गए थे। वहां उन्होंने लोगों से मिलने के बाद कहा था कि यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी ने साढ़े चार साल में प्रदेश की जनता को तबाह कर दिया है। निर्दोष लोगों पर मुकदमे लाद दिए गए हैं। जाति देखकर बुलडोजर चलाए गए।

प्रदेश भर में कई जगहों पर बहनों के साथ हाथरस, उन्नाव, प्रयागराज जैसे मामले हुए। CAA और NRC का विरोध करने वालों पर गोलियां चलीं। योगी को रोकने के लिए मुझे लड़ना जरूर है। इसीलिए अब लड़ाई सीधे योगी से ही होगी।

Related Articles

Back to top button