उत्तर प्रदेशमनोरंजन

बच्चे के इलाज के लिए सोनू सूद ने कर दिया पूरा इंतजाम

  • तकरीबन 20 दिनों से उनके बच्चे के पेट में सूजन और जन्म के बाद से ही उल्टी और दस्त की शिकायत है
  • सोनू सूद को ट्वीट करने के बाद संतोष को उनके जवाब का इंतजार था, सोनू सूद ने मदद का भरोसा दिया

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद लोगों की खूब मदद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उन्होंने एक दिव्यांग शख्स की भी मदद की है। मड़िहान तहसील के गोपालपुर गांव के निवासी संतोष कुमार दिव्यांग हैं। इन दिनों उनका बच्चा बीमार था। तकरीबन 20 दिनों से उनके बच्चे के पेट में सूजन और जन्म के बाद से ही उल्टी और दस्त की शिकायत है। आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से संतोष अपने बच्चे का इलाज नहीं करा पा रहे थे। संतोष ने कुछ लोगों की मदद से बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद को ट्वीट किया।

सोनू सूद को ट्वीट करने के बाद संतोष को उनके जवाब का इंतजार था। सोनू ने एक ट्वीट के जरिए जवाब भी दिया और मदद का भरोसा भी। बच्चे के इलाज के लिए सोनू सूद ने पूरी व्यवस्था की। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में सोनू सूद ने बात की और बच्चे को भर्ती करने के लिए कहा। इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। यहां बच्चे का इलाज भी चल रहा है।

Related Articles

Back to top button