उत्तर प्रदेशराज्य

मंत्रियों-विधायकों के लिए अब सपा के दरवाजे बंद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा ने उन्हें गोरखपुर से टिकट देकर घर भेजा दिया है। दरअसल, वे भाजपा के सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है। अयोध्या, मथुरा तो कभी प्रयागराज से चुनाव लड़ने की बात होती थी, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी को समझ में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ये बातें प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के लिए अब सपा के दरवाजे बंद हो गए हैं। भाजपा अब किसी का भी टिकट काटे, सपा उन्हें नहीं लेगी। 

यूपी चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा भाजपा ने उन्हें गोरखपुर से टिकट देकर घर भेजा दिया है।

सपा मुखिया ने सभी सपा कार्यकर्ताओं से चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को घर में रहने की सलाह दी। बोले, समाजवादी गठबंधन के साथ प्रदेश की 80 फीसद जनता है। अब भाजपा की विदाई तय है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, रामपुर मनिहारन और गाजियाबाद की सीट पर चन्द्रशेखर रावण से बात की गई। लेकिन, वह खुद कुछ स्पष्ट नहीं कर पाए। सपा जोड़ने का कार्य कर रही है तोड़ने का नहीं। इसीलिए हम अपने लोगों को थोड़ा पीछे करके, दूसरी पार्टी के नेताओं को जगह दी है। हालांकि, अब गुंजाइश नहीं है। 

Related Articles

Back to top button