उत्तर प्रदेशराज्य

कैबिनेट मंत्री को प्लेन से दिल्ली बुलाने की सूचना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान को आनन- फानन में स्पेशल चार्टर प्लेन दिल्ली बुलाने की सूचना है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी सपा का दामन थामने वाले हैं। ऐसी सूचना आ रही थी। दारा सिंह चौहान वैसे भी 2017 चुनाव से पहले बसपा छोड़कर कर भाजपा का दामन था। अभी तक मऊ के मधुबन विधानसभा सीट से विधायक है।

वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान।

दारा सिंह चौहान की बदौलत बीजेपी इस सीट को पहली बार जीतने में सफल रही है। हालांकि सपा में आने के बाद वह मऊ की घोसी विधान सभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते है। यह सीट गठबंधन में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा को मिलने वाली है। जहां से मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास चुनाव लड़ते है।

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के सिंबल पर अब्बास यहां से चुनाव लड़ने वाले है। इसी बीच बीजेपी आला कमान ने उनको दिल्ली बुला लिया है। इसके लिए स्पेशन विमान की व्यवस्था की गई है। दरअसल, दारा सिंह चौहान चौहान समाज के बड़े नेता है। इसका असर मऊ समेत 20 जिलो में है। ऐसे में बीजेपी उनको किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ना चाहती है।

Related Articles

Back to top button