Uncategorized

यूपी में ब्राह्मण पॉलिटिक्स

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जातिगत और धार्मिक आधार पर राजनीतिक समीकरणों के लिए बिसात बिछनी तेज हो गई है। इस बार यूपी की राजनीति के केंद्र में ब्राह्मण आ गए हैं। भगवान परशुराम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। ओबीसी वर्ग की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव ने इस बार परशुराम के मंदिर का अनावरण किया तो अब भाजपा भी आज लखनऊ में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण कर रही है।

भाजपा लखनऊ के सहसोवीर मंदिर में भगवान परशुराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा लगवा रही है। 6 फीट ऊची प्रतिमा को 5 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है। यह प्रतिमा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने बनवाई है। इस प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। 

Related Articles

Back to top button