Uncategorized

मुजफ्फरनगर में भाषण देते भावुक हुए जयंत चौधरी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊरालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भावुक करने वाला भाषण दिया। उन्होंने कहा, 2019 लोकसभा चुनाव के बाद जब चौधरी अजीत सिंह यहां आए थे तो बहुत भावुक हुए थे। तब लोगों को नहीं पता होगा यह उनकी अंतिम यात्रा है। अब उनकी आत्मा खुश होगी। वह देश की तस्वीर बदलते देखना चाहते थे। चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान चाहते थे। भाजपा ने दोनों ही कार्य किए हैं। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पूरी किसान बिरादरी का सम्मान है। उन्होंने कहा, भारत रत्न मिलने के बाद विपक्षी दलों की सोच सामने आई है। इस निर्णय स्वागत किया न ही उन्हें खुशी है। अंदर से विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति मैं अब तक कुछ नहीं बोला, भले ही वह मुझे गली दे। रालोद प्रमुख ने कहा लोकसभा चुनाव में हमारी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। साथ ही कहा, मैं पलटा नहीं हूं बल्कि इसे पटखनी देना कहते हैं।

 सम्मान दे सकती है वहीं किसानों का करेगी उत्थान

जयंत चौधरी ने कहा कि जो सरकार चौधरी चरण सिंह को सम्मान दे सकती है वह हमेशा किसानों का उत्थान करेगी। किसानों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी और हमारी जवाबदेही है। रालोद को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा। 

Related Articles

Back to top button