उत्तर प्रदेशराज्य

नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:केंद्रीय सड़क सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को लखनऊ में कई फ्लाईओवरों का शिलान्यास किया। उनके साथ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। केशव ने कहा कि सड़कों के क्षेत्र में देश में क्रांति आयी। वहीं लखनऊ में ब्रह्मोश यूनिट भी शुरू हो गई है, जोकि दुनिया की आतंकवाद की फैक्ट्री का नाश करेगी।

लखनऊ को आज कई फ्लाइओवर का तोहफा मिलने जा रहा है।

केशव ने कहा कि योगी जी यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं। प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। यह नया युग परिवर्तन का समय है। 2014 से जनता ने विजय दिलाई अब  2022 में भी ऐतिहासिक जीत होगी। वहीं उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि गडकरी जी पूछ रहे थे और क्या चाहिए यूपी के लिए, जिधर देखो सड़क का निर्माण हो रहा। आजमगढ़ यहां से जाने में पहले आठ घंटे लगते थे।

Related Articles

Back to top button