Uncategorized

चुनाव का प्रचार या कोरोना की आहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी की गति करीब एक हफ्ते तक थम जाएगी। आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक दर्जन से अधिक बड़े नेता होम आइसोलेशन में हैं। यह सभी नेता दो जनवरी को लखनऊ में अरविंद केजरीवाल की रैली में शामिल थे।

अरविंद केजरीवाल के अब कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं में खलबली मच गई है।

लखनऊ में दो जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के चुनावी अभियान का शुभारंभ किया था। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के स्मृति उपवन में आयोजित आप की महारैली में उत्तर प्रदेश सरकार तथा समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था।अरविंद केजरीवाल के अब कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं में खलबली मच गई है। पार्टी से राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह समेत दर्जन भर नेता होम आइसोलेशन में हैं। आप के यूपी प्रभारी के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम यादव के साथ अन्य नेता होम आइसोलेशन में हैं। 

Related Articles

Back to top button