उत्तर प्रदेशराज्य

एक जनवरी को पांचवीं बार रामपुर आएंगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पांचवीं बार रामपुर आ रहे हैं। पिछले माह भी आए थे। तब उनका सरकारी कार्यक्रम था, जिसे प्रशासन ने सफल बना दिया था। इस बार कार्यक्रम राजनीतिक है, इसलिए इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा संगठन की है। इसके लिए तमाम पदाधिकारी पूरी ताकत लगाए हैं। लगातार मीटिंग कर रहे हैं। लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव बसों की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री एक जनवरी को रामपुर आ रहे हैं। 

मुख्यमंत्री एक जनवरी को रामपुर आ रहे हैं। उस दिन यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में घूमने के बाद भाजपा की जन व‍िश्‍वाश यात्रा यहां पहुंचेगी। यह यात्रा मुरादाबाद जिले के बिलारी से होते हुए रामपुर के सैफनी कस्बे में पहुंचेगी। यहां से शाहबाद व पटवाई होते हुए रामपुर आएगी। इसके बाद धमौौरा होते हुए रठौंडा पहुंचेगी। यहीं पर इसका समापन होगा। इस मौके पर जनसभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ भी शामिल होंगे। इस सभा को सफल बनाने के लिए भाजपाई पूरी ताकत लगाए हैं। गांव-गांव मीटिंगें कर लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। लोगों को जनसभा स्थल तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button