उत्तर प्रदेशराज्य

साल के आखिरी दिन नहीं कर सकेंगे ….

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:साल 2021 के अंतिम दिन ताजमहल का दीदार करने की इच्छा से आगरा आने वाले लोग 31 दिसंबर को ताज का दीदार नहीं कर पाएंगे। शुक्रवार को ताजमहल में साप्ताहिक बंदी होने के कारण पर्यटकों की ताजमहल घूमने की इच्छा अधूरी ही रहेगी। हालांकि, वे ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों का दीदार कर सकेंगे।

पुलिस ने यात्रा को गांधी चौक के पास रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नोक-झोंक हो गई। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने यात्रा को गांधी चौक के पास रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नोक-झोंक हो गई।

साल 2021 खत्म होने को है। ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ आगरा आते हैं। 31 दिसंबर को सुबह से पर्यटकों का आगरा आना शुरू हो जाता है। लोग ताजमहल सहित अन्य स्मारकों के दीदार के बाद रात में होटल में नए साल का जश्न मनाने के प्लान से आते हैं, लेकिन इस बार 31 दिसंबर को शुक्रवार होने के कारण उनका ताजमहल का दीदार करने का प्लान पूरा नहीं हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button