उत्तर प्रदेशराज्य

आज भाजपा शासित राज्यों के सीएम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रामनगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके परिवार अयोध्या पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्रियों का आना सुबह दस बजे से आरंभ होगा। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके परिवार आज अयोध्या पहुंच रहे हैं।
रामनगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

रामजन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के बाद से ही विशिष्ट हस्तियों का अयोध्या आना जारी है। इसी वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी ने रामलला का दर्शन किया था। भाजपा नेताओं के अब तक के सबसे बड़े कुंभ में सिर्फ 12 राज्यों के मुख्यमंत्रीगण व उनके परिवार शामिल होंगे, बल्कि भाजपा के मुखिया जेपी नड्डा भी आएंगे। यह पहली बार है कि इतने राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ रामलला का दर्शन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। 

सभी अतिथि पंचशील होटल जाएंगे, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद सभी रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी व सरयू तट पर दर्शन-पूजन करेंगे। हवाई पट्टी, होटल पंचशील, सरयू आरती स्थल व हनुमानगढ़ी पर भाजपा नेता जेपी नड्डा व मुख्यमंत्रियों का स्वागत करेंगे। दोपहर दो बजे रामजन्मभूमि परिसर में ही भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्रीगण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button