उत्तर प्रदेशराज्य

सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू हो रहा है। 12 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुडे़ तमाम आयोजन किये जाएंगे। इनमें जागरूकता कार्यक्रम, अभियान, प्रतियोगिताओं समेत कई आयाेजन होंगे। यह जानकारी अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा पुष्पसेन सत्यार्थी ने दी। उन्हाेंने बताया कि इस बार तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह छह से 12 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। दस दिसंबर को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में सम्मान समाराेह का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में चुने गए तीन लोगों के अलावा 15 नेक आदमियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू हो रहा है। 12 दिसंबर तक चलेगा। 

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले नेक आदमी की सूची मांगी गई है। ये वह लोग हैं जिन्होंने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों गोल्डेन आवर में मदद की है। दस दिसंबर को प्रदेश के 15 गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद घायल के लिए पहले घंटा कीमती होता है। इस दौरान घायलों को इलाज मिलने से दुर्घटना में मरने वालों की संख्या में 70 फीसद तक कमी लाई जा सकती है। मदद के दौरान अगर कोई मदद करता है तो पुलिस उससे कोई पूछताछ नहीं करेगी। सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को परिवहन विभाग ने नेक आदमी माना है।

Related Articles

Back to top button