उत्तर प्रदेशराज्य

आज हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा के उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज यानी शनिवार को हो सकती है। पार्टी किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी।

भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व कार्यसमिति से पहले नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है।

Related Articles

Back to top button