उत्तर प्रदेशराज्य

अब कोई गुंडा किसी व्यापारी को धमकाने…

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से लखनऊ में आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों का खूब उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि व्यापार के लिए सबसे अहम बात सुरक्षा का माहौल तैयार करना होता है, जो मेरी सरकार ने दिया है। उन्होंने पिछली सरकारों को आड़े हाथ लिया और कहा, पहले सूबे में दंगे होते थे। अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के व्यापारी श्रवण साहू के बेटे और उनकी निर्मम हत्या की भी याद दिलाई। बोले, व्यापारी इसे अभी भूला नहीं है। भाजपा सरकार के लिए प्रदेश की जनता परिवार की तरह है। उन्होंने कहा, सपा सरकार में कैराना से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पलायन किया था, लेकिन हमने न सिर्फ वापस बुलाया बल्कि, सभी को उनका अधिकार दिलाया। 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से लखनऊ में आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों का खूब उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में अपराधियों संरक्षण मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में अपराधी सलाखों के पीछे हैं। अब किसी बेटी को परेशान किया जाता है तो पुलिस की गोली उसका जवाब देती है। उन्होंने कहा, डीजीपी आवास से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर आवास बनाने वाले एक माफिया ने ही श्रवण साहू और उनके बेटे की हत्या की थी। हमारी सरकार में उस दुर्दांत अपराधी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया तो सपा नेताओं को तकलीफ होने लगी। मुख्यमंत्री बोले, ध्यान रहे, हमारा बुलडोजर या तो सड़क बनाने के लिए चलता है या फिर माफिया की अवैध संपति को जब्त करने के लिए चलता है।

सीएम योगी ने आगे कहा, पिछली सरकारों ने वोट बैंक के लिए धारा 370 पर कभी कोई विचार नहीं किया। साथ ही अयोध्या में मन्दिर निर्माण के आगे हमेशा रोड़ा बनी रहीं। लेकिन, हम जो कहते हैं, उसे करते हैं। भाजपा के लिए राजनीति सरकार बनाने का नहीं राष्ट्रवाद और समाज सेवा सर्वोपरि है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बोले कि योगी सरकार ने व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख कर दिया है। व्यापारियों को सुविधा के लिए कई योजनाएं लागू की गईं है।  

Related Articles

Back to top button