उत्तर प्रदेशराज्य

मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:6 दिसम्बर पर विभिन्न संगठनों द्वारा शाही ईदगाह में अभिषेक करने और पदयात्रा निकालने की घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क है। श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह के आसपास चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को शाही ईदगाह पर जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद है ।

श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह के आसपास चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को शाही ईदगाह पर जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद है - Dainik Bhaskar
श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह के आसपास चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

पैरा मिलिट्री फोर्स की गई तैनात

श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह पर तनाव को देखते हुए पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गयी है। अर्ध सैनिक बलों के जवानों के अलावा पीएसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के 2000 से ज्यादा जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

3 जॉन में हैं जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था

श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था 3 जॉन में हैं। रेड जॉन में श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह , यलो जॉन में दोनों धार्मिक स्थलों के आसपास का 300 मीटर एरिया और ग्रीन में बाकी पूरा शहर है। रेड जॉन की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अर्ध सैनिक बल और पीएसी के जवानों पर हैं। लेकिन बढ़ते तनाव को देखते हुए अब यलो जॉन को 2 सुपर जॉन ,4 जॉन व् 8 सेक्टरों में विभाजित कर दिया है। ।

पहचान पत्र देखकर दिया जा रहा प्रवेश

शाही ईदगाह में जुमे की नमाज करने पहुंच रहे नमाजियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाही ईदगाह में प्रवेश कराया जा रहा है। शहर के डीग गेट क्षेत्र से मस्जिद के प्रवेश वाले रास्ते पर वेरियर लगा दिए गए हैं। 

ड्रोन से की जा रही निगरानी

जुमे की नमाज के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि हर पॉइंट पर पर्याप्त सुरक्षा बल है। पहचान पत्र इसलिए देखे जा रहे हैं जिससे कोई गलत व्यक्ति प्रवेश न कर सके। श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास 7 एडिशनल एसपी, 15 सीओ ,100 सब इंस्पेक्टर, 50 इंस्पेक्टर , 2000 पुलिस के जवान ,एक कंपनी पीएसी के अलावा आरएएफ और पैरामिलेट्री फोर्स तैनात की गई है।

Related Articles

Back to top button