उत्तर प्रदेशराज्य

क्या उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है मासूम बच्चिया ?

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में शादी समारोह में आई 5 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बुधवार रात बच्ची को शादी समारोह से किडनैप किया गया। इसके बाद खेत में ले जाकर रेप किया। सुबह खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र की घटना है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को शादी समारोह में बच्ची परिवार वालों के साथ आई थी। बच्ची के पिता का कहना है कि रात 11 बजे तक बेटी DJ पर डांस कर रही थी। इसके बाद उसका पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। सुबह खेत में उसका शव पड़ा मिला। बच्ची के शरीर से कपड़े गायब थे। ऐसे में आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Related Articles

Back to top button