उत्तर प्रदेशराज्य

आठ हजार करोड़ के जहाज से घूमते हैं पर किसानों का कर्ज माफ नहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बुंदेलखंड से पुराने रिश्तों को मजबूत करने और सियासी जमीन तैयार करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा महोबा पहुंच गई हैं। प्रतिज्ञा रैली के मंच पर पहुंचते ही उनका वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद हैं। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी का संबोधन प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि आठ हजार करोड़ के जहाज पर प्रधानमंत्री जी घूमते हैं लेकिन प्रति व्यक्ति प्रतिदन की आय नहीं बढ़ा सकते हैं, किसानों का कर्ज नहीं माफ कर सकते हैं। योगी जी और मोदी जी तपस्या नहीं कर रहे, वो तो बड़े बड़े जहाजों में घूम रहे हैं। यहां पर देश का श्रमिक और नौजवान कर रहा तपस्या कर रहा है।

खजुराहो से प्रस्थान करके कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाडद्या महोबा में छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने आ रही हैं। 

बीते दस दिनों में बुंदेलखंड में यह उनका दूसरा दौरा है, इससे पहले वह मध्य प्रदेश के सीमा वाले चित्रकूट के रामघाट पर महिलाअों से संवाद करने आई थीं। प्रधानमंत्री की महोबा में जनसभा के बाद कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। 

महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी बदलाव की आंधी हैं, यह लोगों की आवाज है और विश्वास और भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज बुंदेलखंड के लोगों को जरूरत है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की, क्योंकि वह जानते हैं कि वो जो वादा करेंगे वो निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button