उत्तर प्रदेशलखनऊ

केन्द्रीय मंत्री का रायबरेली दौरा आज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े गढ़ अमेठी पर कब्जा करने के बाद अब भाजपा की नजर इनके दूसरे किले रायबरेली पर है। भाजपा ने इस काम के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी को ही लगाया है जो कि अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति इरानी शनिवार को रायबरेली दौरे पर रहेंगे। लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचने के बाद स्मृति इरानी करीब तीन वर्ष बाद होने वाली दिशा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी। इस बैठक की अध्यक्षता जिले का सांसद करता है।

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति इरानी का आज रायबरेली का दौरा है।

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति इरानी का आज रायबरेली का दौरा है। इस दौरान वह प्रगति पुरम कालोनी में नवनिर्मित राज्य बीमा कर्मचारी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। यहां पर यह बैठक करीब तीन वर्ष बाद हो रही है। आमतौर पर सांसद ही दिशा की बैठक की अध्यक्षता करता है, लेकिन रायबरेली से कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी का लम्बे समय से यहां पर आगमन नहीं हो पाया है। इस बैठक को लेकर यहां के जिला प्रशासन ने जोरदार तैयारी की है। रायबरेली में कार्यक्रम के बाद स्मृति इरानी करीब 3.30 बजे तक लखनऊ वापसी करेंगी। यहां पर राजभवन के सामने वह विश्वैश्वरैया हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद उनका नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button